कोल: जवां में दुर्लभ प्रजाति की ‘फिशिंग कैट’ मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा
Koil, Aligarh | Apr 27, 2024 अलीगढ़ के जवां में वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वन विभाग की टीम ने जवां क्षेत्र से एक दुर्लभ प्रजाति की ‘फिशिंग कैट’ को रेस्क्यू कर पकड़ा है। लोगों ने ‘फिशिंग कैट’ को तेंदुआ समझ लिया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई जगह जाल बिछाने के बाद कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ लिया है।