एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस टीमों ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।