सिरदला: सिरदला अंचल कार्यालय में डॉगेश बाबू नामक कुत्ते के लिए आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन मिला
Sirdala, Nawada | Jul 29, 2025 हाल ही के दिनों में पटना के मसौढ़ी अंचल कार्यालय में कुत्ते के नाम पर जारी आवासीय प्रमाण पत्र का मामला अभी ठंढा भी नहीं पड़ा था। अब नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय में भी एक कुत्ते के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन मिला है। जानकारी मंगलवार को 6 बजे अंचल अधिकारी से प्राप्त।