जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे राजकीय बालगृह बालिका निधरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षिक माहौल का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कई अहम और सख्त निर्देश दिए।