अलीगंज प्रखंड के पुरसन्डा पंचायत में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर कृष्णनंदन प्रसाद उर्फ कन्हैया जी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वे लगातार 20 वर्षों से पैक्स अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए केवल कन्हैया जी ने ही नामांकन किया। उक्त जानकारी शुक्रवार को 9 बजे दी।