रीठी थाना अंतर्गत बड़ागांव में संचालित शासकीय स्कूल में अध्ययनरत छात्र अहम कुशवाहा 14 वर्ष जो नवमीं का छात्र है वह स्कूल के वॉशरूम जाते समय करंट से झुलस गया। जिसे पहले बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना आज सोमवार सुबह 9:30 मिनट पर घटित हुई थी।