मोदीनगर: मोदीनगर में विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
मोदीनगर के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार सुबह 2 पक्षों में मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में कुछ लड़के एक बुजुर्ग पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहां खड़े अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। लोगों ने एक पक्ष को एक पार्टी की सभासद का भाई बताया है। पुलिस का कहना है तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।