कहरा: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव शुक्रवार को सौरबाजार में एनडीए की विजय संकल्प सभा में होंगे शामिल
Kahara, Saharsa | Oct 23, 2025 शुक्रवार को सहरसा के पुराना उच्च विद्यालय, सौरबाजार में एनडीए की विजय संकल्प सभा का आयोजन होने जा रहा है इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में साथ ही केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिमी चंपारण के सांसद संजय जायसवालबीविशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करेंगे।