तहसील में मिहीपुरवा के नगर पंचायत में पिछले दिनों व्यापार मंडल का चुनाव हुआ था जिसमें अध्यक्ष पद पर संजय सिंह और महामंत्री पद पर विजय पोरवाल निर्वाचित हुए थे वहीं मिहीपुरवा कस्बे के मोदी अतिथि भवन परिसर में आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिले के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।