आगरा: नगला छिद्दा में शराब के लिए रुपए मांगने पर भाई ने भाई को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट
आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र के नगला छिद्दा में दो भाइयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। नशे की हालत में बड़े भाई ने छोटे भाई पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसी घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।