सिंगरौली: दुधिचुआ बॉर्डर से अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को जयंत पुलिस ने किया जप्त
जयंत चौकी पुलिस ने रेत के अवैध परिवहन में लिप्त एक टै्रक्टर को जप्त किया है। मुखबिर से सूचना कि शक्तिनगर तरफ से एक नीले रंग का ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रूप से रेता (खनिज) चोरी कर परिवहन कर विक्रय हेतु जयंत तरफ आ रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने सेक्टर ए दुधिचुआ बॉर्डर से एक ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की है।