सोहागपुर: महावीर जयंती पर नगर के जैन मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
नगर के जैन मंदिर से महावीर जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन सोमवार की सुबह 9 बजे किया गया। सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में भगवान महावीर की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली।