सूरजपुर: नगरपालिका सूरजपुर के वार्ड 7 एवं 8 में आयोजित किया गया जन समस्या निवारण शिविर
नगरपालिका परिषद् द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित नगर सुराज अभियान के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड सात एवं आठ में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मांग एवं समस्या पर आधारित 25 आवेदन मिले। शिविर में नगरपालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता एवं सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान ने लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण की पहल की।