लंका पुलिस ने ₹25 लाख का अवैध शराब किया बरामद, एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Feb 28, 2025 थाना प्रभारी लंका के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नेत्रोदय अस्पताल के पास नेशनल हाइवे से अभियुक्त आलोक पुत्र अवधेश कुमार 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक डीसीएम वाहन में लदी कुल 320 पेटियों से 2949 बीएल अवैध शराब बरामद हुयी। जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।