मानसी: अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता में मानसी के केशव कुमार यशवंत रहे उपविजेता
Mansi, Khagaria | Oct 19, 2024 शुक्रवार 2:00 बजे अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में जनता हाईस्कूल, मानसी के केशव कुमार यशवंत उपविजेता रहे। जेके जवाहर ने बताया कि बिहार राज्य खेल विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन, किशनगंज द्वारा गत 15 से 17 अक्टूबर तक अंडर 14, 17 एवं 19 के बालक वर्ग का एसजीएफआई अंतर्गत राज्यस्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन अशोक भवन में किया गया।