महमूदाबाद: महमूदाबाद के कंपोजिट विद्यालय गोधौरी की अध्यापिका ममता देवी जापान अध्ययन यात्रा के लिए चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर
कंपोजिट विद्यालय गोधौरी की अध्यापिका ममता देवी का चयन जापान शैक्षिक अध्ययन यात्रा के लिए हुआ है। उन्हें पूरे देश से चुने गए केवल 10 शिक्षकों में शामिल किया गया है, जो जनपद के लिए गर्व का विषय है। ममता देवी जापान में वहाँ की शैक्षिक व्यवस्था, कक्षा प्रबंधन, तकनीकी संसाधनों के उपयोग और बच्चों के समग्र विकास से जुड़े उन्नत मॉडलों का गहनअध्ययन करेंगी।