कानपुर: काकादेव पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
काकादेव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडू नगर चौकी प्रभारी राहुल शुक्ला ने वारंटी अभियुक्त अनिल उर्फ मुला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, 2017 से अनिल उर्फ मुला पुलिस को चकमा दे रहा था। उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार और चौकीप्रभारी राहुल शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित करके अभियुक्त को गिरफ्तार किया है