रामपुर: सोमवार को तोपखाना स्थित सपा केम्प कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस पर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने तिरंगा फहराया
Rampur, Rampur | Jan 26, 2026 सोमवार को सुबह नौ बजे 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकसभा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया। इसके पश्चात, वे ग्राम रज़ा नगर स्थित एक विद्यालय के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।