तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महकेपार पुलिस चौकी के तहत भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा महकेपार से दिग्धा के बीच हुआ है। हादसे में मोहगांव निवासी कृष्ण राहंगडाले और राजू भगत गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें सरकार अस्पताल कटंगी में उपचार देने के बाद रेफर किया गया है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।