गढ़पुरा: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 63वीं पुण्यतिथि नमक सत्याग्रह स्थल गढ़पुरा में मनाई गई
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 63वीं पुण्यतिथि नमक सत्याग्रह स्थल गढ़पुरा में मनाई गई। एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सुशील सिंघानिया के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान मौजूद अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं संस्था के सदस्यों ने डॉ श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।