मुरैना नगर: मुरैना: होराबरा घाट पर रेत माफियाओं का आतंक, गोलीबारी का वीडियो वायरल, प्रशासन को चुनौती!
मुरैना जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के होराबरा घाट पर रेत माफियाओं द्वारा नाव चालकों पर फायरिंग की वीडियो आज गुरुवार शाम वायरल हुई है।वीडियो में माफिया ट्रैक्टर-ट्राली से रेत का अवैध उत्खनन करते दिख रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा घाट पहले से बंद है और गोलीबारी की घटना नहीं हुई। बावजूद इसके प्रशासन को चुनौती देते माफिया अवैध कार्य कर रहे हैं। जांच जारी है।