रजौन: रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में देसी कट्टा दिखाकर किशोरी से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर की गई मारपीट
Rajaun, Banka | Apr 9, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में भागवत कथा से लौट रही किशोरी के साथ देसी कट्टा के बल पर छेड़खानी का प्रयास किया गया । किशोरी के पिता ने बताया कि एक लड़का रास्ते में मिला । उसने कहा कि बाइक से घर छोड़ देगा । इसके बाद लड़के ने अपने घर ले जाकर छेड़खानी का प्रयास किया । घटना बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे की है।