दमोह में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। दोपहर होते ही धूप तेज हो जाती है और तापमान करीब 38 डिग्री तक पहुंच रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ बाजार में मिट्टी के मटकों की बिक्री भी शुरू हो गई है। कीर्ति स्तंभ और कोतवाली चौराहे के पास दुकानों पर लोग मटके खरीदते नजर आ रहे हैं। विक्रेता करोड़ी चक्रवर्ती के अनुसार मटके का पानी बेहतर होता है।