अंबाह: महुआ थाना क्षेत्र के रुधावली गांव के बीहड़ में मिला अज्ञात शव, इलाके में हड़कंप
Ambah, Morena | Feb 10, 2026 महुआ थाना क्षेत्र के रुधावली गांव के बीहड़ में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया। शव की हालत खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए ग्वालियर भेजा गया। पुलिस मृतक की पहचान व जांच में जुटी है।