प्रयागराज: महाकुंभ के सफलतापूर्वक समापन पर श्री मठ बाघंबरी गद्दी में महाकुंभ से जुड़े विभिन्न अधिकारियों का किया गया सम्मान
महाकुंभ 2025 के सफलतापूर्वक समापन पर महाकुंभ से जुड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया गया,आज बृहस्पतिवार को करीब 4:30 के आसपास श्री मठ बाघंबरी गद्दी में सम्मानित किया गया,इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, बाघंबरी गद्दी के बटुक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ महंत बलवीर गिरी द्वारा सभी अधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।