दमकल विभाग ने 16 मई को मीडिया को बताया कि बदरपुर इलाके में सुबह 6:19 पर धरमवीर मार्केट स्थित एक चार मंजिले मकान के पार्किंग में आग लग गई थी सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंच गई करीब आधे घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया इसमें किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन तीन कार और एक स्कूटी जल गई