सिराथू: दिलावलपुर नहर के पास पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, प्रतापगढ़ जिले के 2 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
सिराथू तहसील क्षेत्र के दिलावलपुर के पास रविवार को पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया।बाइक सवार दो लोग घायल हो गए एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।प्रतापगढ़ के रहने वाले राम भवन ने बताया कि उनका भाई पप्पू साथी राजकरन के साथ चौरा गांव जा रहे थे। पिकअप ने टक्कर मार दिया पप्पू की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस जांच में जुट गई है।