पचपदरा: जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 29 फरवरी से होंगी शुरू, परीक्षाओं पर पैनी नजर हेतु माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त
जिला कलेक्टर बालोतरा ने जिले के विद्यालयों में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। माइक्रो आब्जर्वर परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा की गतिविधियों का निरीक्षण कर अपनी गोपनीय रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी एवं अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भिजवाएंगे।