पचपदरा: अकबर को महान कहना मूर्खता है, वह आक्रांत और बलात्कारी था: मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री
रविवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बालोतरा जिले के दौरे पर रहे।शिक्षा मंत्री ने बालोतरा जिले के ब्रह्मधाम आसोतरा नाकोड़ा एवं जसोल धाम मंदिर में दर्शन पूजन किया। मीडिया से रूबरू होते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अकबर को महान कहना मूर्खता है। वह आक्रांता था। वह बलात्कारी था। आगामी दिनों में सिलेबस में परिवर्तन कर, विवादित चीज हटा दी जाएगी।