पचपदरा: पचपदरा विधायक ने नाडोल माताजी मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र के लिए अमन-चैन की कामनाएं की
पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। विधायक डॉक्टर चौधरी ने इसी के तहत शनिवार को नाडोल में नाडोल माताजी मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र के लिए अमन-चैन की कामनाएं की। इस दौरान विधायक के साथ मंदिर के ट्रस्टी बीजेपी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।