देहरादून: जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ की गोष्टी
गुरुवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत दून पुलिस द्वारा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया आगामी ईद उल जुहा बकरीद के त्यौहार की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पीस कमेटी के सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्टी किए जाने को लेकर निर्देशित किया गया था