जांजगीर-चांपा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल परिसर जांजगीर में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान आधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी की स्क्रीनिंग की गई।