गोपालगंज: मानिकपुर रोड पर तिलक समारोह में डांसर माही मनीषा और उनके बाउंसर पर हुआ हमला, नगर थाने में मामला दर्ज
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड स्थित एक घर पर रविवार की देर रात को आयोजित तिलक समारोह में शामिल डांस करने पहुंची डांसर माही व मनीषा पर कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़कर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए डांसर के बाउंसर की भी लोगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद डांसर ने भी कुर्सी से युवकों पर हमला कर दिया।