गोपालगंज: जादोपुर मोड़ के पास स्कॉर्पियो पलटने से 6 लोग घायल, पुलिस जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना के जादोपुर मोड के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सोमवार की सुबह 7:00 बजे पलट गई। वहीं इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।