लोहरदगा: बीएस कॉलेज छात्रावास में सरहुल पूजा और शोभायात्रा की तैयारियों के लिए बैठक
लोहरदगा केंद्रीय सरना समिति के जिला अध्यक्ष रघु उरांव की अध्यक्षता में रविवार शाम 5 बजे बी.एस. कॉलेज परिसर स्थित छात्रावास में सरहुल पूजा एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 01 अप्रैल 2025 को होने वाली सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा को और अधिक भव्य रूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई।