धनौरा: गजरौला के गांव सलेमपुर में चेकिंग करने घर में घुसे जेई को दौड़ाकर पीटा मुकदमा दर्ज वीडियो वायरल
जेई संतोष कुमार टीम के साथ क्षेत्र के सलेमपुर गोंसाई गांव में बिजली चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महीपाल के घर बिजली चेकिंग की। महीपाल की पत्नी लड़कियों से सिलाई कार्य करा रही थी। आरोप है कि सिलाई मशीन घरेलू कनेक्शन से संचालित थीं। इसी बात को देखते हुए जेई वहां की वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि जेई ने वहां कार्य कर रही लड़कियों से अभद्रता की।