हुज़ूर: भोपाल के कोलार स्थित अल्टीमेट कैंपस की पांचवी मंजिल से गिरने से 9वीं की छात्रा की मौत
Huzur, Bhopal | Sep 20, 2024 भोपाल में 9वीं की छात्रा एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे से पहले वह 6 घंटे से लापता थी। घटना शहर के कोलार स्थित अल्टीमेट कैंपस की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया कि कपड़े सुखाते समय उसका पैर फिसलने से हादसा हुआ है।वहीं, बिल्डिंग के रहवासी और माली ने बताया कि छात्रा ने खुदकुशी की हैं|