मिर्ज़ापुर: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर से निकाली गई मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा
बताते चले की गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे भारी संख्या में युवा वर्ग धर्म ध्वजा लेकर यात्रा में जयकारा लगाते हुए शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर लोगों को प्रदेश की टॉप टेन रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। रेलवे स्टेशन परिसर से श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति की बाइक रैली निकल गई। जगह-जगह भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।