बस्सी: कलेक्टर के निर्देश पर 'रास्ता खोलो' अभियान जारी, तुंगा, बस्सी सहित विभिन्न तहसीलों में बरसों पुराने बंद रास्ते खुलवाए गए
Bassi, Jaipur | Jan 18, 2025 जयपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश के बाद जिलेभर में रास्ता खोलो अभियान चलाया जा रहा है। वही आज शनिवार को भी फागी तुंगा जोबनेर सहित विभिन्न तहसीलों में बरसों पुराने बंद रास्ते को खुलवाया गया। जयपुर जिला कलेक्टर प्रशासन की ओर से शाम करीब 5 बजे रास्ता खोलो अभियान के तहत बरसों पुराने बंद रास्ते खोलने की जानकारी दी गई।