शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के उद्योग विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री शाहजहांपुर पहुंचे, हनुमत धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमतधाम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। हनुमत धाम पर दर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में इंडस्ट्री लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है।