निचार: किन्नौर के निचार खंड में ओलावृष्टि का कहर, फसलों को हुआ भारी नुकसान
Nichar, Kinnaur | May 20, 2025 किन्नौर जिले के निचार खंड में सोमवार देर शाम भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। निचार खंड के कंडार, चगांव और आसपास के अन्य क्षेत्रों में अचानक मौसम बदला और जोरदार ओलावृष्टि शुरू हो गई। यह ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुई।इसके अतिरिक्त, अन्य मौसमी फसलों को भी काफी क्षति पहुंची है।