चुनार कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में पोल्ट्री फॉर्म में अज्ञात कारण से आग लग जाने से लगभग 30 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। रामगढ़ निवासी बृजेश सिंह पोल्ट्री फॉर्म चलाते थे। बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे आग लगी थी। 112 पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। शनिवार की सुबह कोतवाली पहुँचकर तहरीर दी।