बीसलपुर: भेसटा जलालपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक ग्रामीण ने युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर किया घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसटा जलालपुर निवासी रजिस्टर सिंह ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह देर रात्रि खाना खाने के बाद अपने घर के सामने गली में टहल रहा था इसी समय गांव के एक ग्रामीण से मामूली कहासुनी हो गई इसी दौरान उक्त ग्रामीण में युवक के सर पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है