बीसलपुर: मानपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की हुई मौत
बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुबे निवासी गिरजा दयाल देर रात्रि बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहलिया में साइकिल पर सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे वह देर रात्रि साइकिल से वापस अपने घर आ रहे थे वह जैसे ही बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर स्थित मानपुर तिराहे के पास पहुंचे इसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है