अरवल: जदयू ने जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया
Arwal, Arwal | Mar 13, 2025 जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे जदयू जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाहर से आए कलाकारों के द्वारा होली गीत प्रस्तुत की गई। इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जदयू नेता सुबोध कुमार, सुनील सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।