देेेवरिया: ट्रक दुर्घटना में खैरटिया निवासी चालक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Deoria, Deoria | Jun 9, 2025 देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरटीया निवासी नवरत्न यादव (35 वर्ष), जो पेशे से ट्रक चालक थे, रविवार रात महेंन में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह 7 बजे से ही मृतक के घर मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।