देेेवरिया: थाना खुखुन्दू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रकरण में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को दबोचा
Deoria, Deoria | Jun 8, 2025 क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना खुखुन्दू पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त बृजेश यादव को रविवार दोपहर 2 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को मुखबिर की सूचना पर निर्सरी चौराहे के पास से पकड़ा गया। उसके विरुद्ध थाना खुखुन्दू में दर्ज है गंभीर मामले जिसके तहत कार्यवाही की जा रही है।