बिहार दिवस को लेकर शुक्रवार को डायट गिद्धौर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष बिहार दिवस की थीम “उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार” निर्धारित की गई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने किया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के द्वारा 8 बजे दी। कार्यक्रम में गणित ओलंपियाड, क्विज तथा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।