डेहरी नगर थाना में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बरामद मोबाइल लौटाए गए पुलिस ने मंगलवार को दोपहर क़रीब तीन बजे बताया कि डेहरी नगर थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। इस पहल से कई लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।