बदायूं: बदायूं के सावंती नगला गांव में खेत में पानी जाने को लेकर विवाद में तीन लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Nov 17, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के सावंती नगला गांव में खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के 35 वर्षीय जयवीर पुत्र अजब सिंह व दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय भानपाल सिंह पुत्र नत्थू सिंह व 40 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र नत्थू सिंह घायल हो गए। घायल दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।